पाम कल्चरल ग्रुप की नई कार्यकारिणी ने किया पदभार ग्रहण
यूपी – गाजियाबाद। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, गाजियाबाद के सभापति सुभाष गुप्ता की प्रेरणा से एक सराहनीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जरूरतमंदों को कंबल वितरण, चाय सेवा तथा महिला श्रमिकों को स्वच्छता जागरूकता के तहत सैनिटरी पैड वितरित किए गए। इस अवसर पर पाम कल्चरल ग्रुप (पीसीजी) की नवीन कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।

कार्यक्रम में पाम कल्चरल ग्रुप के संरक्षक अशोक शुक्ला, संस्थापक अश्वनी शर्मा, अध्यक्ष रवि कुमार, उपाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता एवं राजेश शर्मा, महासचिव वैभव जैन, सचिव गौरव चौधरी, कोषाध्यक्ष संदीप शर्मा, संयुक्त कोषाध्यक्ष आशीष जैन, मुख्य संयोजक संजय तरिका, संयोजक ऋषभ जैन तथा सदस्य अंकित बेलवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सेवा कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए, जिससे ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सके। साथ ही राहगीरों एवं श्रमिकों के लिए चाय सेवा की व्यवस्था की गई। महिला श्रमिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सैनिटरी पैड का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर अखंड भारत मिशन एवं पाम कल्चरल ग्रुप के संस्थापक अश्वनी शर्मा तथा संयोजक श्विशाल शर्मा की सक्रिय सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में एम. के. अग्रवाल, राजीव सिंघल, प्रदीप गर्ग, विपिन अग्रवाल एवं एम. सी. गौड़ सहित पाम रिज़ॉर्ट प्रबंधन से जुड़े सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में समाज सेवा के ऐसे प्रयासों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।







