Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

माँ वैष्णो धाम, सपनावत में नववर्ष पर विशाल भंडारे का आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। नववर्ष के पावन अवसर पर सपनावत स्थित माँ वैष्णो धाम मंदिर में समरकूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता एवं राजीव कुमार गुप्ता द्वारा माता रानी के विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धा और सेवा भाव का अनूठा संगम देखने को मिला।

रविवार को संजीव कुमार गुप्ता और राजीव कुमार गुप्ता परिवार सहित सपनावत पहुँचे और माँ वैष्णो धाम में माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत प्रसाद स्वरूप हजारों श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई, जिसमें दूर-दराज से आए भक्तों ने सहभागिता की। पूरे परिसर में भक्ति, श्रद्धा और सेवा का वातावरण बना रहा।

बताया गया कि माँ वैष्णो धाम, सपनावत में प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर अपनी मन्नतें पूर्ण होने की कामना करते हैं। यह धाम क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

माँ वैष्णो धाम की स्थापना संजीव कुमार गुप्ता और राजीव कुमार गुप्ता के स्वर्गीय माता-पिता द्वारा उनके पैतृक गांव सपनावत में कराई गई थी। मंदिर परिसर में स्वर्गीय संतोष देवी और प्रेम चंद गुप्ता की आदमकद प्रतिमाएं भी स्थापित हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा का केंद्र हैं।

इस अवसर पर संजीव कुमार गुप्ता, रश्मि गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता, सीमा गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, सुरभि गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, तनुज गुप्ता, भक्ति गुप्ता, तास्विक गुप्ता, टियारा गुप्ता, इवान गुप्ता सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही रोहित गोयल, उमेश गर्ग, विकास गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राकेश गोयल, ऋषभ गोयल, देवेंद्र गुप्ता, प्रिंस गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी भंडारे में सहभागिता की। आयोजन श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।