Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसान, सैनिक और राष्ट्रभक्ति के सम्मान का संगम

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन (राकेश टिकैत) के नव नियुक्त प्रदेश सचिव चौधरी नवतेज सिंह द्वारा 3 जनवरी 2026 को वेब सिटी स्थित एन.आर. ग्रैंड फार्म्स में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के लिए समर्पित सेवा कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित कर उनके योगदान को सार्वजनिक रूप से सराहना देना रहा।

समारोह में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी धीरेन्द्र त्रिपाठी एवं रजापुर ब्लॉक के संरक्षक, पूर्व सैनिक सूबेदार ओमपाल सिंह को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर दोनों अतिथियों ने इसे किसानों, सैनिकों और राष्ट्रसेवकों के प्रति समाज के सम्मान का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौधरी नवतेज सिंह ने कहा कि देश की असली ताकत किसान, सैनिक और राष्ट्रभक्त नागरिक हैं। इनका सम्मान और इनके अधिकारों की रक्षा करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि किसानों और पूर्व सैनिकों की सेवा ही उनके जीवन का उद्देश्य है और किसान हितों के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समाज के हर वर्ग, विशेषकर किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई में वे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहेंगे।

सम्मान प्राप्त करने के बाद धीरेन्द्र त्रिपाठी और सूबेदार ओमपाल सिंह ने चौधरी नवतेज सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसान आंदोलन को नई मजबूती मिलेगी और किसान, सैनिक व समाज से जुड़े मुद्दे और अधिक प्रभावी रूप से उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर डॉ. सरोज सिरोही, रविन्द्र सिंह पुनिया, कल्लू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्द, सम्मान और राष्ट्रसेवा की भावना से ओत-प्रोत वातावरण में संपन्न हुआ।