यूपी – गाजियाबाद डॉ सिंह क्लीनिक के संचालक डॉ वीके सिंह एवं वेदांता नेत्रालय द्वारा गोविंदपुरम स्थित डॉ सिंह क्लीनिक पर मोबाइल आई क्लीनिक शिविर के माध्यम से मुफ्त आंखों की जांच व दवा का वितरण किया गया। जिसमें लगभग 243 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।
शिविर का उद्घाटन राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी एवं जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता द्वारा रिबन काटकर किया गया। शिविर के सफ़ल संचालन मे डॉक्टर वी के सिंह के साथ डॉक्टर नरेन्द्र सिंह, डॉक्टर पुनीत, डॉक्टर उमेश सिंह, डॉक्टर पूनम सिंह, डॉक्टर खुशी सिंह, डॉक्टर शशांक वर्मा, डॉक्टर रूपल गुप्ता, पवन त्यागी, दिवाकर, विनित, प्रेरणा चौधरी, पवन, रजनी आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
