Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

महानगर कांग्रेस कार्यालय में कुंवर सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। 02 जनवरी 2025 को दोपहर 3 बजे महानगर कांग्रेस कार्यालय, कम्पनी बाग घंटाघर गाजियाबाद में कुंवर सिंह का जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महानगर कांग्रेस अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में किया गया, जिसमें महानगर कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने कुंवर सिंह के उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर कुंवर सिंह ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि महानगर कांग्रेस कार्यालय में जिस आत्मीयता और भव्यता के साथ उनका जन्मदिन मनाया गया, वह उनके लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का संकल्प भी दोहराया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी बाबूराम शर्मा ने किया, जबकि अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुंवर सैन बौद्ध उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी की नीतियों और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, उपाध्यक्ष सूर्यकांत, उपाध्यक्ष इस्माइल खां, उपाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी बाबूराम शर्मा, एडवोकेट चन्द्रपाल प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग, आशीष कुमार प्रेमी महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अनुसूचित विभाग, उपाध्यक्ष शमसुद्दीन सैफी, महासचिव रविशंकर सूर्या, महासचिव गोपाल भाटी, सचिव मोहम्मद कासिम, हरिराम भारद्वाज, हर्ष सूर्या, हीरालाल, विजेंदर राणा, सावनसूद, वीरपाल और विनोद सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।