यूपी – गाजियाबाद। नव वर्ष के पावन अवसर पर जीटी रोड स्थित साई उपवन साई मंदिर में भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और साई बाबा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा और भक्ति से सराबोर नजर आया।
आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए पंडित अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि भंडारे का उद्देश्य नव वर्ष की मंगलकामनाओं के साथ समाज में सेवा, सहयोग और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि साई बाबा की शिक्षाएं मानव सेवा और परोपकार का संदेश देती हैं, जिसे अपनाकर समाज को सकारात्मक दिशा दी जा सकती है।

भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छता और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। स्वयंसेवकों द्वारा प्रसाद वितरण सुचारु रूप से किया गया, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन के साथ भक्तिमय माहौल बना रहा।
इस अवसर पर उमेश शर्मा, मयूर, गिरधर, विनोद त्यागी, रवि वर्मा, अमित वर्मा, अजय गांधी, मोनिका वर्मा, राजीव शर्मा, गुड्डू शर्मा, अमित शर्मा, वरुण त्यागी, आशु त्यागी, रजनीश बाजपेई, हरिओम बाजपेई, कमल शर्मा, जगमोहन सिंह, नितिन मथुर, राजेंद्र सिंह, शेखर, टीटू, सनी चावला, आकाश, शत्रुघ्न मुखिया, प्रवीण अग्रवाल, प्रवेश अग्रवाल, विपिन चौहान, शिवम मेहरा, राजकिशोर मौर्य, हरीश कुमार, मनोज कुमार त्यागी, प्रमोद कुमार, पूजा, अरुण गौतम, अभिषेक पांडे, धीरज रावल, स्वाति शर्मा, राहुल अवस्थी, सुशील तिवारी और ओमकार त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में साई भक्त उपस्थित रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने साई बाबा से नव वर्ष में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।







