Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

कॉमेडियन साजन बालियान ने जीता लाफ्टर चैलेंज ग्रैंड फिनाले 2025

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – नोएडा | 27 दिसंबर 2025 स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए प्रसिद्ध कॉमेडियन साजन बालियान ने लाफ्टर चैलेंज ग्रैंड फिनाले 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। यह भव्य प्रतियोगिता भूटानी इंफ्रा ग्रुप के तत्वावधान में नोएडा सेक्टर-32 स्थित भूटानी मॉल में आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर सहित देश के विभिन्न राज्यों से करीब 200 स्टैंड-अप कॉमेडियनों ने भाग लिया। कई रोमांचक चरणों से गुजरने के बाद 27 दिसंबर को ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ, जिसमें 40 चयनित प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को जमकर हंसाया।

ग्रैंड फिनाले के दौरान तीनों जजों ने सर्वसम्मति से साजन बालियान को विजेता घोषित किया। जैसे ही परिणाम की घोषणा हुई, पूरा सभागार तालियों और उत्साह से गूंज उठा। साफ-सुथरी और पारिवारिक कॉमेडी के लिए पहचाने जाने वाले साजन बालियान ने अपनी प्रस्तुति से यह साबित कर दिया कि बिना फूहड़ता के भी हास्य के माध्यम से लोगों का दिल जीता जा सकता है।

विजेता बनने पर साजन बालियान को मंच पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनकी इस सफलता के पीछे माता-पिता का आशीर्वाद और परिवार का निरंतर सहयोग रहा है। उन्होंने अपनी पत्नी डॉ. मोनिका बालियान के समर्थन को भी इस उपलब्धि का अहम आधार बताया।

लाफ्टर चैलेंज में मिली यह जीत साजन बालियान के कॉमेडी करियर में एक नया अध्याय जोड़ती है। अपने गांव खेड़ी और जिला मुजफ्फरनगर का नाम रोशन करते हुए साजन बालियान ने यह साबित किया है कि मेहनत, प्रतिभा और सकारात्मक सोच से बड़े मंचों तक पहुंचा जा सकता है।