Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

स्केटिंग से अयोध्या जा रहे नंदिनी और युग का बुलंदशहर में भव्य स्वागत

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – बुलंदशहर। गाजियाबाद से अयोध्या तक ऐतिहासिक स्केटिंग यात्रा पर निकले नन्हे स्केटर्स नंदिनी और उसके बड़े भाई युग का बुलंदशहर में भव्य और भावपूर्ण स्वागत किया गया। बुलंदशहर पहुंचने पर गौ-सेवक कमल आर्य और विजिंदर भगत द्वारा दोनों बच्चों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर आशीर्वाद दिया गया। यात्रा मार्ग में भी विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर नंदिनी और युग का उत्साहवर्धन किया।

नंदिनी और युग सगे भाई-बहन हैं। युग कक्षा छह में अध्ययनरत है, जबकि नंदिनी कक्षा पांच की छात्रा है। दोनों बच्चे पिछले करीब एक वर्ष से नियमित रूप से इनलाइन स्केटिंग का अभ्यास कर रहे हैं। इसी अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर वे गाजियाबाद से अयोध्या धाम तक की चुनौतीपूर्ण स्केटिंग यात्रा पूरी करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

बच्चों के पिता मोहित गुर्जर पिछले 15 वर्षों से दिल्ली-एनसीआर और आसपास के जिलों में मृत गोवंश के अंतिम संस्कार और संरक्षण जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। सेवा, अनुशासन और सनातन मूल्यों से जुड़ा जीवन इस परिवार की पहचान है।

इस स्केटिंग यात्रा का उद्देश्य समाज को यह संदेश देना है कि सादा जीवन, सकारात्मक सोच और माता-पिता का सहयोग किसी भी लक्ष्य को संभव बना सकता है। यह यात्रा बच्चों और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और आत्मविश्वास अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है।

यह यात्रा आनंदम धाम के पीठाधीश्वर सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज के प्राकट्य दिवस 5 जनवरी को समर्पित है। नंदिनी और युग ने बताया कि वे स्वयं को गुरुजी का शिष्य मानते हैं और उनके आशीर्वाद से यात्रा की सफलता को लेकर पूर्ण विश्वास रखते हैं। बुलंदशहर में मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए दोनों बच्चों ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।