Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

संभव के अंतर्गत जन समस्याओं का समाधान, नगर आयुक्त ने की जनसुनवाई

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में संभव दिवस के अंतर्गत नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

नगर आयुक्त ने बताया कि संभव के अंतर्गत कुल 9 संदर्भ प्राप्त हुए, जिन पर विभागीय स्तर पर कार्यवाही की गई। इनमें चार संदर्भ निर्माण विभाग, दो टैक्स विभाग तथा तीन संदर्भ उद्यान विभाग से संबंधित थे। उद्यान और निर्माण विभाग द्वारा प्राप्त शिकायतों पर तत्काल टीम भेजकर आवश्यक कार्यवाही कराई गई।

जनसुनवाई में राज नगर एक्सटेंशन, नंदग्राम, चिरंजीवी बिहार, लाल कुआं और जटवाड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों के निवासियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। समस्याओं में सड़क, नाली, पार्क रखरखाव, भवन निर्माण और कर संबंधी विषय प्रमुख रहे।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, प्रभारी संपत्ति पल्लवी सिंह तथा प्रभारी प्रकाश आश कुमार उपस्थित रहे।

जनसुनवाई के दौरान कई पार्षदों ने भी नगर आयुक्त से मुलाकात कर अपने-अपने वार्डों में चल रहे विकास कार्यों को गति देने तथा क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की। अधिकांश मुद्दे निर्माण विभाग से जुड़े रहे, जिन पर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

नगर आयुक्त ने कहा कि संभव दिवस का उद्देश्य जन समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है तथा नगर निगम नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।