Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

रेड क्रॉस गाजियाबाद के सभापति ने उप मुख्यमंत्री को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। रेड क्रॉस गाजियाबाद के सभापति सुभाष गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं रेड क्रॉस के प्रदेश सभापति बृजेश पाठक से भेंट कर नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं। यह मुलाकात लखनऊ स्थित उनके आवास पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

सभापति सुभाष गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर बृजेश पाठक ने रेड क्रॉस गाजियाबाद द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने रेड क्रॉस गाजियाबाद के सदस्य राजेश गर्ग को स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए तथा धवल गुप्ता को आमजन से समन्वय और सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए रेड क्रॉस का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

उप मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने रेड क्रॉस गाजियाबाद की टीम के लखनऊ आगमन पर आभार भी व्यक्त किया।

सभापति सुभाष गुप्ता ने कहा कि रेड क्रॉस गाजियाबाद निरंतर मानव सेवा, स्वच्छता, आपदा प्रबंधन और सामाजिक समरसता के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है और भविष्य में भी जनहित के कार्यों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

इस अवसर पर सुभाष गुप्ता के साथ सेवा भारती गाजियाबाद के महामंत्री राजेश गर्ग तथा विवेकानन्द विद्या मंदिर स्कूल के अध्यक्ष धवल गुप्ता भी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी चर्चा की गई।