Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

नववर्ष पर थाना शालीमार गार्डन में पदोन्नत पुलिस अधिकारियों का स्वागत

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। नववर्ष के अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा तथा अल्पसंख्यक कांग्रेस उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव अकबर चौधरी ने थाना शालीमार गार्डन पहुंचकर पुलिस विभाग के पदोन्नत अधिकारियों को फूल माला पहनाकर बधाई दी। इस दौरान दीवान से सब इंस्पेक्टर बने रणवीर सिंह और चौकी इंचार्ज विमल कुमार का सम्मान कर उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

सुनील शर्मा ने कहा कि पुलिसकर्मियों की पदोन्नति उनके परिश्रम, निष्ठा और सेवा भावना का परिणाम होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए पद पर अधिकारी जनसेवा और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएंगे। अकबर चौधरी ने कहा कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय से ही शांति, सुरक्षा और सौहार्द कायम रह सकता है। उन्होंने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी पदोन्नत अधिकारियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। पुलिस अधिकारियों ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच सकारात्मक संवाद देखने को मिला। नववर्ष के अवसर पर इस प्रकार के आयोजनों से समाज में आपसी सहयोग और विश्वास को मजबूती मिलती है।