Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

भाजपा गाजियाबाद महानगर के नेतृत्व में गाजियाबाद विधानसभा अटल स्मृति समारोह संपन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद महानगर के नेतृत्व में गाजियाबाद विधानसभा का अटल स्मृति संगोष्ठी समारोह ग्रैंडपाटन, पटेल नगर में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय सांसद अतुल गर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सदर विधायक संजीव शर्मा ने भी पंडित अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार रखे।

मुख्य अतिथि सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि पंडित अटल बिहारी वाजपेई भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने सिद्धांतों, सुशासन और राष्ट्रहित को राजनीति का मूल आधार बनाया। उनका जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेई के विचार आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पथप्रदर्शक हैं। उनके आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का जीवन संवाद, समरसता और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अटल जी की नीतियां आज भी देश के विकास की दिशा तय कर रही हैं।

कार्यक्रम में पांचों मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण तथा वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव राज शर्मा, महेश अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व महापौर आशा शर्मा, महामंत्री गोपाल अग्रवाल, पप्पू पहलवान, राजेश त्यागी, हाजी जमालुद्दीन अल्वी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संयोजक प्रदीप चौहान वाल्मीकि ने किया, जबकि डॉ. रिचा भदौरिया सहसंयोजक रहीं।

इस अवसर पर एसआईआर अभियान को लेकर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया।