Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर मुरादनगर विधानसभा संगोष्ठी संपन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

डॉ. अशोक नागर मुख्य अतिथि, पूर्व महापौर आशु वर्मा अति विशिष्ट अतिथि रहे

यूपी – गाजियाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर मुरादनगर विधानसभा संगोष्ठी का आयोजन मंगलवार को जानकी भवन, कविनगर रामलीला ग्राउंड में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के आह्वान पर मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अशोक नागर ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेई केवल राजनेता नहीं बल्कि राष्ट्र के विचार पुरुष थे। उन्होंने भारतीय राजनीति को शुचिता, संवाद और सर्वसमावेशी दृष्टि प्रदान की। अटल जी का चिंतन आज भी सुशासन और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में सभी को प्रेरित करता है।

अति विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर आशु वर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने राजनीतिक मतभेदों के बावजूद लोकतांत्रिक मर्यादाओं को सर्वोच्च रखा। उनका जीवन आज के कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श है, जिससे प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य किया जाना चाहिए।

भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीवंत मिसाल है और उनके विचार आज भी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए पथप्रदर्शक हैं।

मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि अटल जी की दूरदर्शी सोच आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान कर रही है। उन्होंने एसआईआर अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने के दूसरे चरण में पूरी तैयारी के साथ जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

मंच पर बलदेव राज शर्मा, अशोक मोगा, आशा शर्मा, अरविंद भारतीय, सरदार एस.पी. सिंह, अनिल स्वामी, इंदु जोहरी, रनीता सिंह, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, राहुल चौधरी, डैनी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गुंजन शर्मा ने किया। अभियान के महानगर संयोजक बॉबी त्यागी विशेष रूप से मौजूद रहे। संगोष्ठी में महानगर पदाधिकारी, पार्षद, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ अध्यक्ष तथा मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, राहुल तोमर, राहुल गोयल, विपिन चौधरी, गजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।