Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

ग्रेटर नोएडा: ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल में विंटर कार्निवाल का भव्य आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – ग्रेटर नोएडा स्थित ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल, रॉयल सिटी परिसर में आज “विंटर कार्निवाल” का भव्य आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजवादी चिंतक एवं लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष राम दुलार यादव शिक्षाविद ने फीता काटकर, माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

कार्निवाल में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा साहित्य, कला और विज्ञान विषयों पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें उनकी रचनात्मकता और प्रतिभा देखने को मिली। छात्रों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। पूरे दिन चले इस आयोजन में विद्यालय परिसर की सजावट बच्चों की कलात्मक सोच को दर्शा रही थी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राम दुलार यादव ने विद्यालय के अध्यक्ष, निदेशक और प्रिंसिपल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाना सराहनीय कार्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा दी। डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने शिक्षा को सामाजिक समरसता का आधार बताया।

कार्यक्रम में चेयरमैन राजीव गर्ग, डायरेक्टर ज्योत्सना गर्ग, प्रिंसिपल पूनम सिंह, संजीव अग्रवाल, दीपक कुमार, ब्रिजेश सिन्हा, डॉ. दिनेश कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। आयोजन की सभी ने सराहना की।