Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

निःशुल्क रक्त जांच शिविर में सैकड़ों लोगों ने करवाई जांच

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी में रविवार की सुबह एक निःशुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर गौतम सोलर सीएसआर इनिशिएटिव और डॉ चोपड़ा पैथ क्लिनिक के संयुक्त प्रयास से सोसाइटी के कम्युनिटी हॉल में लगाया गया। सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले इस मेगा हेल्थ कैम्प में स्वास्थ्य जांच के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर में लगभग 3000 रुपये मूल्य का प्रिवेंटिव हेल्थ पैकेज पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। इस पैकेज में थायराइड प्रोफाइल, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर, यूरिक एसिड, विटामिन डी और एचबीए1सी जैसे महत्वपूर्ण टेस्ट शामिल थे। इसके अतिरिक्त शिविर में ब्लड प्रेशर की जांच और चिकित्सकीय परामर्श भी निःशुल्क दिया गया, जिससे लोगों को अपने स्वास्थ्य की स्थिति समझने में मदद मिली।

आरडब्लूए कार्यकारिणी सदस्य रश्मि चौधरी ने बताया कि डॉ चोपड़ा पैथ क्लिनिक की ओर से समय-समय पर सोसाइटी में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाते रहे हैं। इस बार गौतम सोलर सीएसआर इनिशिएटिव के सहयोग से मेगा कैम्प का आयोजन किया गया, जिससे सोसाइटी के अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सका। उन्होंने बताया कि इस शिविर में करीब 430 निवासियों ने जांच कराई।

स्वास्थ्य शिविर में लोगों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई थीं। बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने बड़ी संख्या में जांच कराकर इसे सफल बनाया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।