Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का गाजियाबाद में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा 2027 विजय का उत्साह

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के प्रथम आगमन पर भाजपा महानगर द्वारा भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। यूपी गेट स्थित मैक्स हॉस्पिटल के सामने तथा एनएच-24 पर इनमेंटेक कॉलेज के पास आयोजित स्वागत कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर जोरदार अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह, अनुशासन और संगठनात्मक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। इस जोश को देखकर प्रदेश अध्यक्ष को आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की विजय का आत्मविश्वास झलकता दिखाई दिया। यह आयोजन क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया के आह्वान और महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गाजियाबाद की संगठनात्मक शक्ति और कार्यकर्ताओं का उत्साह यह दर्शाता है कि भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास व जनविश्वास मजबूत हुआ है, जिसका परिणाम आगामी चुनावों में देखने को मिलेगा।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने कहा कि यह भव्य स्वागत संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का प्रमाण है। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने इसे हर कार्यकर्ता के सम्मान का प्रतीक बताया। कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा और राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने गाजियाबाद में दिखे उत्साह को पार्टी की आगामी सफलता का संकेत बताया।

पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, पूर्व महापौर आशु वर्मा और पूर्व महापौर आशा शर्मा ने भी आयोजन को संगठन की एकजुटता का उदाहरण बताया। विधायकों अजीत पाल त्यागी, संजीव शर्मा और दिनेश गोयल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री पश्चिम प्रभारी सुभाष यदुवंशी, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चों के कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। आयोजन की सफलता में भाजपा महानगर टीम, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।