Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

ठंड बढ़ते ही नगर निगम ने गौशालाओं में बढ़ाई व्यवस्था, गोवंशों को पहनाए गए झूल

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद में बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम ने न केवल निराश्रितों के लिए रैन बसेरों में सुविधाएं बढ़ाई हैं, बल्कि बेसहारा और बेजुबान पशुओं की सुरक्षा के लिए भी विशेष कदम उठाए हैं। नगर निगम की ओर से नंदी पार्क स्थित गौशाला में गोवंशों को ठंड से बचाने के लिए व्यवस्थाएं और मजबूत की गई हैं।

गौशाला में सुबह और शाम अलाव की व्यवस्था कराई जा रही है। छोटे गोवंशों को झूल पहनाकर सर्दी से बचाव किया जा रहा है। इसके साथ ही ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए गोवंशों के आहार में गुड़ की मात्रा भी बढ़ाई गई है। निगम अधिकारी नियमित रूप से नंदी पार्क गौशाला का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि किसी भी प्रकार की कमी न रहे।

अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव और पशु चिकित्सा अधिकारी आशीष त्रिपाठी की देखरेख में गोवंशों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा सड़कों पर पाए जाने वाले बेसहारा गोवंशों को भी नंदी पार्क गौशाला लाकर सुरक्षित किया जा रहा है।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर शीत लहर के दौरान निराश्रितों और बेजुबान पशुओं के संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नंदी पार्क गौशाला में तिरपाल, अलाव, झूल और अतिरिक्त आहार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम ने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे ठंड के इस मौसम में निराश्रित श्वान, गोवंश और अन्य बेसहारा पशुओं के लिए अपने स्तर पर अस्थायी व्यवस्था कर सहयोग करें। निगम का यह प्रयास मानवीय संवेदनाओं के साथ-साथ पशु कल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल माना जा रहा है।