Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

कांग्रेस स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस ने किया लोकतंत्र और महिला सशक्तिकरण का संकल्प

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद में कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर महानगर महिला कांग्रेस की ओर से उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट खुशनुमा ने किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भी महिला कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडवोकेट खुशनुमा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने स्थापना काल से ही लोकतंत्र, संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और समानता के मूल्यों को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी से लेकर वर्तमान समय तक कांग्रेस ने हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं, कमजोर तबकों और वंचित समाज के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। संगठन को मजबूत करने के लिए महिला कांग्रेस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि महिला कांग्रेस आने वाले समय में महिलाओं के अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा और राजनीतिक भागीदारी को लेकर और अधिक सक्रियता से कार्य करेगी।

कार्यक्रम के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता, अनुशासन और जनसंपर्क आवश्यक है। स्थापना दिवस पर कांग्रेस के इतिहास, त्याग और संघर्षों को याद करते हुए कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई दी और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। आयोजन सौहार्दपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।