Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

अग्निपथ योजना के विरोध में 14 जुलाई को राष्ट्रीय लोकदल की युवा पंचायत की तैयारियों में लगे पदाधिकारी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद 14 जुलाई को मोदीनगर भोजपुर बायपास कट पर राष्ट्रीय लोक दल के द्वारा अग्निपथ योजना के विरोध में युवा पंचायत का आयोजन किया गया है। जिसको राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। युवा पंचायत की तैयारियों को लेकर गुरुवार को मोदी नगर युवा जिला अध्यक्ष कपिल चौधरी के हापुड़ रोड स्थित कार्यालय पर बैठक का आयोजन कर तैयारियों की समीक्षा की गई।

पंचायत के प्रभारी यशपाल मलिक ने बताया सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में अग्निवीर युवा पंचायत का आयोजन 14 जुलाई को मोदीनगर भोजपुर बायपास कट पर किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के राज्यसभा सांसद बनने एवं प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं में बहुत जोश है।उन्होंने कहा युवा पंचायत में हजारों की संख्या में लोगों के आने की व्यवस्था की गई है। पंचायत में लोगों को लाने के लिए बसों की व्यवस्था की जाएगी। जिलाध्यक्ष चौधरी तेजपाल सिंह ने बताया गाजियाबाद के समस्त कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ युवा पंचायत को सफल बनाएंगे। बैठक में मुख्य रूप से चौधरी तेजपाल सिंह जिला अध्यक्ष चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी, पूर्व महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान युवा जिलाध्यक्ष कपिल चौधरी वरिष्ठ नेता रणबीर दहिया सतेंदर तोमर अजीत खंजरपुर एंडी जाट राम भरोसे लाल मौर्या अभिषेक चौधरी सौरभ गुप्ता दीपक शर्मा उपस्थित रहे।