यूपी – गाजियाबाद सिख समाज हमेशा सेवा भाग से जन सेवा करता है और समय-समय पर जब भी समाज में परेशानियां उत्पन्न हुई उनके निराकरण के लिए आगे बढ़कर कार्य किया है। ऐसे ही राज नगर सेक्टर 7 स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरुद्वारे में तीन दिवसीय रोग निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 2 दिन में 400 से अधिक लोगों ने अपना उपचार कराया।
श्री गुरुद्वारा सहायक प्रबंधक कमेटी सेक्टर 7 राज नगर के अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह एवं जयपाल सिंह सलूजा ने बताया कि 23 मार्च से 3 दिन के लिए दर्द निवारण शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें निष्काम सेवा वीरेंद्र शर्मा चंडीगढ़ वालों के द्वारा उपचार किया जा रहा है। शिविर में मुख्यत: दर्द निवारण के लिए कार्य किया जा रहा है जिसमें वीरेंद्र शर्मा द्वारा गैस सर्वाइकल कंधों का दर्द जोड़ों का दर्द स्लिप डिक्स एवं माइग्रेन का निवारण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर गुरुद्वारा साहिब सेक्टर 7 राज नगर में 23 मार्च को प्रारंभ हुआ था और 25 मार्च तक मरीजों का दर्द निवारण किया जाएगा। इस अवसर पर श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जयपाल सिंह सलूजा, तेजेंद्र सिंह तथा बलदेव सिंह का विशेष सहयोग रहा।
