डॉ हर्ष प्रभा को अंतरराष्ट्रीय कबीर पुरस्कार 2022 से किया गया सम्मानित

दिल्ली – डॉ हर्ष प्रभा को लेखनी के छेत्र में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया द्वारा दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कबीर पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया।
केंद्रीय टी बोर्ड वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार अखिल भारतीय सद्गुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू नागौर स्वामी नानक दास महाराज के नेतृत्व में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया द्वारा दिल्ली में 20 मार्च 2022 को डॉ हर्ष प्रभाव को यह पुरस्कार दिया गया। डॉ हर्ष प्रभा को यह पुरस्कार उनके द्वारा लिखे गए लेख, कहानियां, स्लोगन्स, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कार्यों के लिए दिया गया है। इन्होंने अपने सामाजिक कार्यों को भी लेखन के माध्यम से प्रदर्शित किया है। इनके द्वारा लिखे गए लेख अधिकांश सत्य घटनाओं पर आधारित हैं जोकि जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रकाशित हो चुके हैं। इनको लेखिका के लिए मुंशी प्रेमचंद राष्ट्रीय अवार्ड 2021 भी मिल चुका है।