यूपी – गाजियाबाद श्री श्याम सेवा समिति द्वारा 26 मार्च को पांचवें श्री श्याम खाटू फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसकी जानकारी समिति द्वारा प्रेस वार्ता कर दी गई।
मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल ने बताया कि 26 मार्च सायं 5 बजे से पंचम श्री श्याम खाटू फाल्गुन महोत्सव रामलीला मैदान घंटाघर गाजियाबाद में आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य आकर्षण भव्य दरबार, भव्य श्रृंगार, श्याम रसोई, इत्र वर्षा, फूलों की वर्षा व भव्य झाँकियाँ होगी। विशेष आकर्षण कलकत्ता से आये 30 कारिगरों द्वारा खाटु श्याम जी का गांव का स्वरूप प्रर्दशित किया जायेगा। संकीर्तन के लिए विशाल पण्डाल में महिलाओं एवं पुरुष भक्तों के बैठने के लिए अलग – अलग व्यवस्था की जायेगी। कार्यक्रम में भजन गायक जय शंकर चौधरी ( कोलकाता ) , मनोज शर्मा ( ग्वालियर ) , भाविका पगली ( दिल्ली ) , किशोरी कनिष्का ( दिल्ली ) , मनोज कृष्णा ( दिल्ली ) , नितिन मिलल ( दिल्ली ) , सांवरिया म्यूजीकल ग्रुप के द्वारा भजनों की अमृत वर्षा होगी। इस मौके पर श्री श्याम सेवा समिति के मुकेश गोयल, अध्यक्ष अरूण गोयल, महामंत्री धनश्याम गोयल, मुकेश गर्ग, अमित कुमार मित्तल, भानु बंसल, विकास बंसल, आशु वर्मा, संजय सिंघल, अर्पित गुप्ता उपस्थित रहे।
