Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

विष्णु एनक्लेव की मुख्य सड़क का हुआ उद्घाटन, कॉलोनीवासियों में खुशी की लहर

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। विष्णु एनक्लेव की मुख्य सड़क का उद्घाटन महापौर सुनीता दयाल द्वारा किया गया। लंबे समय से प्रतीक्षित इस सड़क के निर्माण कार्य के शुरू होने से समस्त कॉलोनीवासियों में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा। उद्घाटन के अवसर पर कॉलोनीवासियों ने महापौर का गर्मजोशी से स्वागत किया और इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए आभार जताया।

बताया गया कि इस सड़क के निर्माण के लिए काफी समय से प्रयास किए जा रहे थे। वार्ड 56 के पार्षद मनोज त्यागी ने इस कार्य को प्रारम्भ कराने में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं समाज सेविका शैली द्वारा भी कई वर्षों तक सड़क निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए गए। उन्होंने अखबारों के माध्यम से भी सड़क की समस्या को उठाकर शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया।

सड़क के उद्घाटन के बाद कॉलोनीवासियों की खुशी देखते ही बनती थी। सभी ने भाजपा महापौर और पार्षद का धन्यवाद करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर शैली ने पटका पहनाकर एवं सम्मान भेंट कर महापौर सुनीता दयाल और पार्षद मनोज त्यागी को सम्मानित किया, जिसमें बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशेष रूप से मंडल मंत्री बीकेएस पाल, संजय शर्मा, छिद्दी सिंह, सूरज वीर सिंह, महेश शर्मा, अमरदीप, अखलेश शर्मा, सुधीर, पंकज शर्मा, आशुतोष शर्मा, संजू गुप्ता, राहुल शर्मा, वेद खट्टर, हरसन सिंह सहित बड़ी संख्या में माताएं-बहनें और कॉलोनीवासी शामिल हुए। महिलाओं में भी इस अवसर को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

अंत में समस्त कॉलोनीवासियों की ओर से महापौर और पार्षद मनोज त्यागी का सहयोग और सड़क निर्माण के लिए आभार व्यक्त किया गया।