यूपी – गाजियाबाद। 44वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक एवं बालिका खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयनित उत्तर प्रदेश टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित कर किट प्रदान की गई। यह कार्यक्रम 27 दिसंबर 2025 को गीत संजय मेमोरियल पब्लिक स्कूल, लोहिया नगर, गाजियाबाद में आयोजित किया गया। खिलाड़ियों को किट खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश की ओर से महासचिव भूपेंद्र सिंह द्वारा प्रदान की गई।
गौरतलब है कि 7 दिसंबर 2025 को गाजियाबाद में जूनियर बालक एवं बालिका उत्तर प्रदेश टीम के चयन/ट्रायल आयोजित किए गए थे, जिनमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग 450 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपना हुनर दिखाया। चयन प्रक्रिया खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नियुक्त चयनकर्ताओं विनय जायसवाल, राधेश्याम यादव और हर्षिता त्रिपाठी की देखरेख में संपन्न हुई।
चयनित उत्तर प्रदेश की जूनियर बालक एवं बालिका टीमें 31 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक गुनगुन, बेंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
बालिका टीम में मानसी (गाजियाबाद) को कप्तान बनाया गया है। टीम में उषा सिंह (रायबरेली), बुलबुल (गाजियाबाद), साधना यादव (गाजीपुर), प्रिया निषाद (गोरखपुर), अदिति यादव (गाजीपुर), मखान (प्रयागराज), जूली (गोरखपुर), अनु पांडे (गाजीपुर), तनवी शर्मा (गाजियाबाद), प्राची यादव (आगरा), खुशी यादव (देवरिया), नेहा (सहारनपुर), सिया (आगरा) और सिद्धि शर्मा (गाजियाबाद) शामिल हैं। अतिरिक्त खिलाड़ियों में रिया यादव (आजमगढ़), आरोही त्यागी (गाजियाबाद) और शिवानी (आगरा) हैं। टीम कोच गुंजन कौशिक और प्रबंधक सचिन कुमार हैं।
बालक टीम में बिट्टू (गाजियाबाद) कप्तान बनाए गए हैं। टीम में करण गिरी (वाराणसी), विपिन सिंह (प्रयागराज), आकाश यादव (प्रयागराज), ओमवीर (अलीगढ़), निकेश पाल (गाजीपुर), प्रदीप कुमार पटेल (वाराणसी), अनूप (गोरखपुर), शिव शक्ति (गोरखपुर), प्रमोद यादव (गाजीपुर), बृजेश गुप्ता (देवरिया), आर्यन चौधरी (गाजियाबाद), सानू (मेरठ), आशीष कुमार (गाजियाबाद) और प्रिंसपाल (कानपुर) शामिल हैं। अतिरिक्त खिलाड़ियों में वरुण सिंह (मेरठ), आयुष (गाजियाबाद) और हर्षित पाल (गाजियाबाद) हैं। टीम कोच अमित कुमार और प्रबंधक अभिषेक ठाकुर हैं।
फिजियोथैरेपिस्ट शुभम कामंत रहेंगे। काव्या स्पोर्ट्स की ओर से रिंकू कुमार ने भी किट प्रदान की। कार्यक्रम में अंकुर जिंदल, अलका सिंगल, जुगेश वर्मा, आकाश, अरुण कुमार, रितिक, रोहित पाल और मोहित पाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। जिला खो-खो एसोसिएशन गाजियाबाद की अध्यक्ष डॉ ऋचा सूद, सचिव/कोऑर्डिनेटर डॉ प्रवीण कुमार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।






