यूपी – गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में कौशल और शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चौधरी जयंत सिंह का 47वां जन्मदिवस पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में राष्ट्रीय लोकदल मेरठ रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिवस की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) एवं उत्तर प्रदेश अर्बन कमेटी के सदस्य द्वारा पार्टी साथियों के साथ शंभू दयाल वैदिक सन्यास आश्रम, दयानंद नगर, गाजियाबाद में अनाथ आश्रम के बच्चों के बीच फल वितरित किए गए। इस दौरान बच्चों के साथ जन्मदिवस की खुशी बांटते हुए सामाजिक सरोकार का संदेश दिया गया।

नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि चौधरी जयंत सिंह को जो विरासत मिली है, उसे वे सभी जाति और सभी धर्म के लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ा रहे हैं। देश का युवा उनके नेतृत्व में अपना भविष्य देख रहा है। किसानों को भी यह भरोसा है कि उनके पास ऐसा नेतृत्व है जो देश की बड़ी पंचायत में जाकर उनकी बात मजबूती से रख सकता है और उनके हितों को सुरक्षित कर सकता है।
अनाथ आश्रम में फल वितरण के समय राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह टीटू (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ), उत्तर प्रदेश अर्बन कमेटी के सदस्य, अमित त्यागी पूर्व जिलाध्यक्ष, विजय कौशिक सदस्य जिला पंचायत, विवेक शर्मा राष्ट्रीय महासचिव खेल प्रकोष्ठ, करण शर्मा, तुषार कौशिक, दिनेश शर्मा, संजीव अरोड़ा, जितेंद्र भादोली, प्रदीप त्यागी, ओडी त्यागी, शिवम शर्मा और निशांत शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







