Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

कांग्रेस कार्यालय में शंकर दयाल शर्मा की पुण्यतिथि, मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि व उधम सिंह की जयंती मनाई

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की पुण्यतिथि, पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि तथा शहीद स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने कहा कि शंकर दयाल शर्मा ने अपने सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और संवैधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठा से देश को दिशा दी। डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने आर्थिक दृष्टिकोण और दूरदर्शी नीतियों से भारत को वैश्विक पहचान दिलाई, जबकि शहीद उधम सिंह का बलिदान देश की आज़ादी और स्वाभिमान का अमर प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव ऐसे महापुरुषों के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और आर्थिक समानता के मूल्यों को मजबूत करना ही इन महान नेताओं को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सूर्यकांत, उपाध्यक्ष इस्माइल खां, संगठन उपाध्यक्ष विकास शर्मा, मोहम्मद कासिम, वरिष्ठ कांग्रेसी बाबू राम शर्मा, प्रदेश सचिव चन्द्रपाल, उपाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, कुंवर सैन बौद्ध, महासचिव जग्गू प्रधान, महासचिव रविशंकर सूर्या, हर्ष, डॉ. रामजी शाह, उपाध्यक्ष राकेश कुमार जाटव, हरिराम भारद्वाज, पुनीत लौ, नन्द किशोर, वार्ड अध्यक्ष निशु, अजय सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।