Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

कड़कती सर्दी में जरूरतमंदों को 600 कंबलों का वितरण

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मेरठ मंडल प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष संदीप बंसल के मुख्य कार्यालय, 50 नया गंज पर कड़कती सर्दी के बीच निर्धन, असहाय और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से 600 कंबलों का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में डीसीपी नगर सिटी जोन आईपीएस धवल जायसवाल और जिला अध्यक्ष संदीप बंसल की प्रमुख उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भीषण सर्दी में समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। इस पहल के माध्यम से सर्द मौसम में जरूरतमंदों को कुछ राहत मिलेगी। डीसीपी धवल जायसवाल ने व्यापार मंडल द्वारा किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक संगठनों का इस प्रकार आगे आना समाज में सकारात्मक संदेश देता है और प्रशासन के प्रयासों को भी मजबूती मिलती है।

जिला अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सदैव समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है। व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग से यह कंबल वितरण संभव हो पाया है और आगे भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।

कंबल वितरण में व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों और व्यापारियों ने सक्रिय सहयोग किया। इस अवसर पर संदीप बंसल, संजय बिंदल, दीपक गर्ग, अनमोल बंसल, प्रेम प्रकाश चीनी, हर्ष बंसल, चेतन शर्मा, राजेश बंसल, अमन सिसोदिया, दुष्यंत गुप्ता, विनोद अग्रवाल, संजय गुप्ता, अरुण मित्तल, अनिल गर्ग, मोहित गुप्ता, राजेंद्र कुमार, श्रीपाल यादव, राकेश अग्रवाल, सोनू सैनी, महेंद्र गौतम, मुकेश प्रजापति, मूलचंद गर्ग, अनिल गुप्ता, नितिन मित्तल, राजीव सोनी, अरुण गुप्ता, पारस सचदेवा, प्रदीप कंसल, मोहित कंसल, संजीव अरोड़ा, तरुण शर्मा सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ।