Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

कांग्रेस नेता अमित बंटी के आवास पर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin


यूपी – गाजियाबाद, संजय नगर सेक्टर-23 स्थित कांग्रेस नेता अमित बंटी के आवास पर क्रिसमस पर्व के अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का स्नेहिल जमावड़ा देखने को मिला। इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेता क्रिसमस की बधाई देने पहुंचे।

कार्यक्रम में सूर्यकांत, सुनील चौधरी, चंद्रपाल, शमसुद्दीन सैफी, राकेश कासिम प्रधान, रवि शंकर, सूर्या, वी. के. अग्रवाल, सुशील दीक्षित, इस्माइल खान, सुरेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, अकबर चौधरी, राजाराम भारती, कुलभूषण उर्फ मोनू सही सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

इस मौके पर सभी नेताओं ने एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने कहा कि क्रिसमस का पर्व त्याग, सेवा और मानवता का प्रतीक है, जो समाज को एकता के सूत्र में बांधने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सभी धर्मों और समुदायों के सम्मान के साथ सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के लिए कार्य करती रही है।

पूर्व मंत्री सतीश शर्मा और पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी ने भी क्रिसमस के अवसर पर शांति, प्रेम और समरसता की कामना करते हुए कहा कि ऐसे पर्व समाज में आपसी मेल-मिलाप को बढ़ावा देते हैं।

कांग्रेस नेता अमित बंटी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना को और सशक्त बनाते हैं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।