Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

समरकूल ने लॉन्च किए एयर कूलर के दो नए मॉडल ‘सिंघम’ और ‘इवान’

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

समरकूल ब्रांड ने अपने एयर कूलर्स की रेंज का विस्तार करते हुए हाल ही में दो नए अत्याधुनिक मॉडल ‘सिंघम’ और ‘इवान’ को बाजार में लॉन्च किया है। इससे पहले भी समरकूल के कई मॉडल बाजार में उपलब्ध हैं, जो अपनी गुणवत्ता और भरोसे के कारण उपभोक्ताओं के बीच मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।

एयर कूलर्स की लॉन्चिंग के अवसर पर कंपनी के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि समरकूल पिछले 33 वर्षों से अपनी उच्च गुणवत्ता के लिए देशभर में पहचाना जाता है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में नंबर वन ब्रांड बनने के बाद अब ISI मार्क के साथ समरकूल पूरे देश में नंबर वन बनने की दिशा में अग्रसर है।

संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि नए कूलर ‘सिंघम’ और ‘इवान’ को उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों और डिमांड को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है। बेहतर प्रदर्शन, आकर्षक डिज़ाइन और उत्कृष्ट गुणवत्ता के कारण ये दोनों मॉडल बाजार में बिक्री के नए मानदंड स्थापित करेंगे।

इस अवसर पर उन्होंने देशभर के उपभोक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों के भरोसे और विश्वास के कारण ही आज समरकूल ब्रांड हर घर तक अपनी पहुंच बना सका है। अंत में उन्होंने सभी देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।