Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

भाजपा महानगर ने चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किया माल्यार्पण, किसानों के योगदान को किया नमन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद महानगर द्वारा श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंगलवार 23 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:30 बजे मेरठ रोड मोड़ स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल पर महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई कर पुष्प सज्जा की। इसके बाद पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और चौधरी चरण सिंह के राष्ट्र निर्माण व किसान हित में किए गए योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसान, गांव और गरीब को राजनीति के केंद्र में लाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनका संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, किसान कल्याण और राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को सही दिशा दिखाते हैं।

पूर्व महापौर आशु वर्मा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने ग्रामीण भारत और किसानों की आवाज को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से स्थापित किया। उनकी नीतियों से देश की कृषि व्यवस्था सशक्त हुई और किसान आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े।

माल्यार्पण के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आम नागरिकों में गुड़ एवं गन्ना वितरित कर किसानों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की गई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आशु वर्मा, अमर दत्त शर्मा, राजेश त्यागी, गुंजन शर्मा, प्रदीप चौधरी, गौरव चोपड़ा, पंकज भारद्वाज, सचिन डेढ़ा, अनीता शर्मा, प्रीति चंद्रा, संदीप चौधरी, मनबीर चौधरी, प्रमोद चौधरी, सुभाष चौधरी, मनोज चौधरी, विक्रम चौधरी, विनीत चौधरी, बलराम रावल, अमित रंजन, ऋचा भदौरिया सहित अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन चौधरी चरण सिंह के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ किया गया।