Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

समाजवादी पार्टी कार्यालय में चौधरी चरण सिंह की जयंती ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाई गई

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, समाजवादी पार्टी गाजियाबाद द्वारा भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती 23 दिसंबर 2025 को ‘किसान दिवस’ के रूप में सादगी और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन 4, आरडीसी राजनगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन ग्रामीण भारत, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों और शोषितों के कल्याण के लिए समर्पित किया। उन्होंने भूमि सुधारों को लागू कर जमींदारी प्रथा का उन्मूलन किया और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रभावी नीतियां बनाईं।

महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का स्पष्ट मानना था कि यदि किसान खुशहाल नहीं होगा तो देश भी खुशहाल नहीं हो सकता। उन्होंने देश की राजनीति में ईमानदारी, सिद्धांत और सादगी की मिसाल पेश की।

प्रदेश सचिव धर्मवीर डबास ने कहा कि आज भी चौधरी चरण सिंह की विरासत हमें यह याद दिलाती है कि भारतीय लोकतंत्र की आत्मा गांवों और किसानों में बसती है। वहीं पूर्व महानगर अध्यक्ष जेपी कश्यप ने सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक गैरबराबरी को समाप्त करने के लिए उनके विचारों को अपनाने का आह्वान किया।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से फैसल हुसैन, वीरेंद्र यादव, नितिन त्यागी, धर्मवीर डबास, जेपी कश्यप, रमेश यादव, मधु चौधरी, राज देवी चौधरी, यासमीन कौशल, मोहम्मद कल्लन, मुकेश यादव, गुलाब यादव, हरेंद्र कसाना, इरफान अमानत चौधरी, असलम कुरैशी, मनमोहन शर्मा, शाहनवाज खान, दुर्गेश चौधरी, किरण कालिया, मोहम्मद अब्बास हैदर, कृष्ण यादव, राजवीर सिंह गौतम, ताहिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।