यूपी – गाजियाबाद, राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय, मेरठ रोड पर किसानों के मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन से हुई, इसके पश्चात भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों, ग्रामीणों और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रासंगिक है। सभी ने संकल्प लिया कि लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के नेतृत्व में उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की नीतियों, विचारों और किसान हितैषी सोच को याद किया। आयोजन जिला और महानगर कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ इंद्रजीत सिंह टीटू, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी तेजपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अयूब अली, प्रदेश महासचिव रविंदर चौहान, प्रदेश सचिव ओडी त्यागी, पूर्व मेयर आशु वर्मा, अजय पाल प्रमुख, जिला महासचिव प्रदीप त्यागी, युवा महानगर अध्यक्ष तुषार कौशिक, युवा जिला अध्यक्ष जयदीप सिंह, राजेंद्र चंदेल, संजीव अरोड़ा, दिनेश शर्मा, कृष्णपाल डायरेक्टर, राहुल खानपुर, अरुण शर्मा, नीरज चौधरी, तरुण चौधरी, मनोज राठी, अरुण दहिया, वीर सिंह सलेमाबाद, योगेश चौधरी, जान मोहम्मद, सुशील शर्मा, नीरज पवार, राखी सिंधु, ऋषि उपाध्याय, श्वेता गुप्ता, बबीता अरोड़ा और जाकिर चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




