Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

भाजपा की S.I.R बैठक में सदस्यता अभियान और मतदाता पुनरीक्षण पर जोर

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin


यूपी – गाजियाबाद, विजय नगर मंडल के रोज बेल पब्लिक स्कूल में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा S.I.R (सदस्यता अभियान/संगठन समीक्षा) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गाज़ियाबाद के सांसद अतुल गर्ग तथा भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन की वर्तमान स्थिति, सदस्यता अभियान की प्रगति और मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में शहर विधानसभा S.I.R संयोजक बलराम रावल, महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बलप्रीत सिंह, विजय नगर मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा सहित मंडल और बूथ स्तर के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे संगठनात्मक कार्यों की जानकारी साझा की।

समीक्षा के दौरान सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार से जुड़ी है। यदि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से छूट जाता है तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ नए वोट बनवाने तथा मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाएं।

महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि S.I.R अभियान संगठन की रीढ़ है। सदस्यता अभियान और मतदाता पुनरीक्षण के माध्यम से पार्टी न केवल संगठन को मजबूत कर रही है, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को भी सशक्त बना रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर संगठन का संदेश पहुंचाने और अधिक से अधिक नए मतदाताओं को जोड़ने का आह्वान किया।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे आगामी दिनों में समर्पण भाव से कार्य करते हुए नए मतदाताओं को जोड़ने, मतदाता सूची की त्रुटियों के सुधार और संगठन विस्तार के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।