Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

राज्यस्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में गरिमा नागर का शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण और कांस्य पदक किए हासिल

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यतेंद्र नागर की पुत्री गरिमा नागर ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सनराइज लर्निंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय 11वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में गरिमा ने 50 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा शूट द बास्केट प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है।

गरिमा ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में फादर एग्नेल स्कूल, नोएडा का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह साबित कर दिया कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण और सहपाठियों में उत्साह और गर्व का माहौल है।

गरिमा की इस उपलब्धि से परिवार और सोसाइटी के लोगों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है। यतेंद्र नागर ने अपनी पुत्री की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि गरिमा की मेहनत, समर्पण और खेल के प्रति लगन ने उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में वह और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगी।

उल्लेखनीय है कि गरिमा नागर इससे पहले भी कई अंतर-विद्यालय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी है। खेलों के साथ-साथ पढ़ाई में भी वह निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है। उसकी यह नवीनतम उपलब्धि न केवल फादर एग्नेल स्कूल, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। सभी ने गरिमा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसकी आगामी सफलताओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं।