Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

आरकेजीआईटी में विज्ञान प्रदर्शनी ‘TECH EXPO 5.0’, 50 स्कूलों के 400 से अधिक छात्रों की सहभागिता

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरकेजीआईटी) में 20 दिसंबर 2025 को TECH EXPO 5.0 विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम STEAM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, आर्ट्स और मैथमेटिक्स) आधारित नवाचार, अनुसंधान और तकनीकी सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

टेक एक्सपो में 50 से अधिक स्कूलों के 400 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता की। विद्यार्थियों ने कुल 150 से अधिक मॉडल प्रस्तुत किए, जिनमें उनकी वैज्ञानिक समझ, रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शनी में रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी, मेडिकल एप्लिकेशन्स, ऊर्जा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, बेस्ट-आउट-ऑफ-वेस्ट और स्टार्ट-अप आधारित प्रोजेक्ट्स आकर्षण का केंद्र रहे।

प्रतियोगिता को जूनियर और सीनियर दो वर्गों में आयोजित किया गया। सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, विजय नगर, गाजियाबाद को 15 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार विद्यापन ग्लोबल स्कूल, गाजियाबाद को 10 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार महर्षि दयानंद विद्यापीठ, गोविंदपुरम, गाजियाबाद को 5100 रुपये प्रदान किए गए। जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार डीएवी इंटर कॉलेज, बागपत को 7100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार सूरवेन इंटरनेशनल स्कूल, मोदीनगर को 5100 रुपये और तृतीय पुरस्कार छाया पब्लिक स्कूल, मोदीनगर को 2100 रुपये दिया गया। दोनों वर्गों में तीन-तीन उत्कृष्ट प्रदर्शन पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आलोक तिवारी, मैनेजिंग डायरेक्टर, NICSI तथा संजय कुमार शाही, निदेशक/वैज्ञानिक-एफ, MNRE रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों को नवाचार तथा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में 10 उद्योग विशेषज्ञों ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर संस्थान के वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल, ग्रुप एडवाइज़र लक्ष्मण प्रसाद, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डी.के. चौहान, निदेशक बी.सी. शर्मा, डीन अकादमिक्स आर.के. यादव, डीन स्टूडेंट वेलफेयर एच.जी. गर्ग सहित सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। TECH EXPO 5.0 ने स्कूल और उच्च शिक्षा के बीच नवाचार आधारित सेतु के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।