आचार्य शिव कुमार शर्मा ज्योतिषाचार्य – वास्तु शास्त्र में भूमि ,भवन, जीवन शैली का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है।
चीन में वास्तु शास्त्र को फेंगशुई का नाम दिया गया है।
2 वर्ष पूर्व तक बाजार में चाइनीज वस्तुओं का बहुत बोलबाला था। सभी लोग जाने अनजाने में उनका प्रयोग करते आ रहे थे। जो केवल दिखावा और ग्लैमर को प्रदर्शित कर रहा था। और उसका पर्याप्त लाभ भी नहीं मिलता।
हम अपने भारतीय सभ्यता के प्रतीकों, मानबिन्दुओं व दिव्य वस्तुओं को भूल गए थे।
उन्ही की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए भारतीय संस्कृति के अनुरूप कुछ ऐसे प्रतीक मानबिन्दुओं व आर्टिकल्स का वर्णन करूंगा जो चाइनीस आर्टिकल्स से कई गुना बेहतर है।
आज मैं कल्पवृक्ष के बारे में बताऊंगा जैसा कि कल्पवृक्ष के नाम में ही सिद्ध होता है कि यह कल्पनाओं को पूरा करने वाला वृक्ष है। कल्पवृक्ष का पौधा भी मिलता है। लेकिन यह बहुत दुर्लभ है। कल्पवृक्ष के प्रतीक रूप में उसके चित्र अथवा मूर्ति को विशेष स्थान दिया गया है। उस मूर्ति अथवा चित्र में कल्पवृक्ष की कल्पना करते हुए उसको विभिन्न प्रकार के हित लाभार्थ में ले सकते हैं। पूर्ण श्रद्धा से की गई कामना अवश्य पूरी होती हैं।
यदि आपको कल्पवृक्ष कहीं मिल जाए उसके दर्शन करें। उसको छूएं और उसकी परिक्रमा करें और एक छोटा पौधा मिल जाए तो अपने घर के बाहर पार्क में अवश्य लगाएं। जहां यह पौधा होता है, वहां दिनोंदिन धन-धान्य सुख-समृद्धि की वर्षा होती है।
कल्पवृक्ष की फोटो, मूर्ति अथवा चित्र दक्षिण पश्चिम में लगाएं ।यहां आपका मास्टर बैडरूम भी हो सकता है। इस दिशा में कल्पवृक्ष का पौधा होगा अथवा उसके प्रतीक चित्र लगा होगा तो उस घर का बैकग्राउंड बहुत अच्छा होगा। गृह स्वामी की स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी।
यदि आप छात्र हैं अथवा किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपने अध्ययन कक्ष में कल्पवृक्ष का प्रतीक चिन्ह अवश्य लगाएं।
इसके दर्शन मात्र से एकाग्रता बढ़ती है और प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण होने की संभावना बनती है।
संतान के इच्छुक दंपत्ति कल्पवृक्ष के सुनहरे पत्ते वाले पौधे को अपने कक्ष के नॉर्थ ईस्ट में अथवा अपने घर के पूजा घर के पास स्थापित करें वहां पर इसकी स्थापना करने से घर में संतान संबंधी सुख मिलता है संतान उन्नति करती हैं।
धन के इच्छुक व्यक्ति उत्तर दिशा मे इस पौधे का चित्र लगाएं।
भौतिक ऐश्वर्य और उत्तम जीवन शैली के लिए ऐसे पौधे का चित्र था मूर्ति साउथ ईस्ट में अवश्य लगाएं।
अपने ड्राइंग रूम अथवा बैठक में कल्पवृक्ष का सुंदर सा फोटो अथवा चित्र घर के ड्राइंग रूम, बैठक अथवा अपने ऑफिस के केबिन में लगाइए आपके यहां आने वाले मेहमानों से आपको उत्तरोत्तर लाभ होता जाएगा।
