Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

संत गाडगे महाराज की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, शिक्षा और स्वच्छता का दिया संदेश

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। संत गाडगे धोबी सुधार समिति के तत्वावधान में शास्त्री नगर बाग वाली कॉलोनी स्थित संत गाडगे पार्क में राष्ट्रीय संत गाडगे महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धा सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष राम अवतार धोबी ने की, जबकि संचालन महामंत्री रमेश चंद्र धोबी द्वारा किया गया।

सभा में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी के प्रतिनिधि जितेंद्र गौड़ धोबी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संत गाडगे महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन के साथ हुई।

इस अवसर पर अध्यक्ष राम अवतार धोबी, महामंत्री रमेश चंद्र धोबी तथा जितेंद्र गौड़ धोबी ने अपने विचार रखते हुए संत गाडगे महाराज के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि “एक रोटी कम खाओ, लेकिन अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दो” केवल एक कथन नहीं, बल्कि समाज परिवर्तन का मजबूत आधार है। संत गाडगे महाराज ने शिक्षा, स्वच्छता और सामाजिक समानता के लिए आजीवन संघर्ष कर समाज को नई दिशा दी।

वक्ताओं ने कहा कि संत गाडगे महाराज के विचार आज भी सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का मार्ग दिखाते हैं। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में फैली कुरीतियों को दूर किया जा सकता है और नई पीढ़ी को सशक्त बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के समापन के बाद भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य जितेंद्र गौड़ धोबी तथा नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद धोबी का शाल और फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने संत गाडगे महाराज के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।