Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय मानस अभिव्यक्ति प्रतियोगिता में प्रियंका माहेश्वरी को द्वितीय पुरस्कार

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, अयोध्या में आयोजित अखिल भारतवर्षीय महिला संगठन की कार्य समिति बैठक, उत्तरांचल अधिवेशन एवं आध्यात्मिक शिविर के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर मानस अभिव्यक्ति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रामायण की उर्मिला के चरित्र पर प्रभावशाली प्रस्तुति देकर गाजियाबाद माहेश्वरी महिला संगठन की कार्यकारिणी सदस्य प्रियंका माहेश्वरी ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर नगर का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में देशभर से आई प्रतिभागी महिलाओं ने रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों की भावपूर्ण अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। प्रियंका माहेश्वरी ने उर्मिला के त्याग, धैर्य और नारी सशक्तिकरण को सशक्त भावों के साथ मंच पर प्रस्तुत कर निर्णायकों और श्रोताओं की भरपूर सराहना प्राप्त की। उनकी प्रस्तुति को विषय की गहराई, भाव-प्रवणता और प्रभावशाली अभिव्यक्ति के लिए विशेष रूप से सराहा गया।

प्रियंका माहेश्वरी की इस उपलब्धि पर गाजियाबाद माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से हर्ष व्यक्त किया गया। संगठन की पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्होंने न केवल नगर और प्रदेश, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर गाजियाबाद का परचम लहराकर सभी को गौरवान्वित किया है।

संगठन ने आशा व्यक्त की कि प्रियंका माहेश्वरी भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और संस्कारों के माध्यम से समाज और संस्कृति को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देती रहेंगी। उनकी यह सफलता अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।