Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

ऑल इंडिया मैन्युफैक्चरर्स ऑर्गनाइजेशन ने श्रीनाथ पासवान का किया सम्मान

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, ऑल इंडिया मैन्युफैक्चरर्स ऑर्गनाइजेशन (AIMO) के कार्यालय पर बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला उद्योग केन्द्र गाजियाबाद के उपायुक्त रहे श्रीनाथ पासवान को ज्वाइंट कमिश्नर इंडस्ट्रीज बनाए जाने पर गाजियाबाद के अनेक उद्यमियों ने उन्हें सम्मानित किया।

सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत AIMO के अध्यक्ष उपेन्द्र गोयल के नेतृत्व में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात श्रीनाथ पासवान को शाल एवं पौधा भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में उपस्थित उद्यमियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीनाथ पासवान की कार्यशैली सदैव सहयोगपूर्ण रही है। उनके कार्यकाल में सरकार और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ, जिससे समय-समय पर उद्योगों को लाभ मिला और कई समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सका।

उद्यमियों ने यह भी कहा कि औद्योगिक विकास को लेकर उनकी सकारात्मक सोच और व्यवहारिक दृष्टिकोण के कारण गाजियाबाद के औद्योगिक वातावरण को मजबूती मिली। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई जिम्मेदारी में भी श्रीनाथ पासवान इसी तरह उद्योगों के हित में कार्य करते रहेंगे।

अपने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए श्रीनाथ पासवान ने कहा कि उद्यमियों का सहयोग उन्हें हमेशा प्रेरित करता रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी वह उद्योगों के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए पूर्ण सहयोग करते रहेंगे।

इस अवसर पर उपेन्द्र गोयल, वेदप्रकाश बंसल, संजीव कुमार गुप्ता, संजीव सचदेव, अनिल गर्ग कजारिया वाले, रामोतार जिंदल, शुशील अरोड़ा, अनिल गुप्ता, ब्रजेश चौधरी, आदिनाथ गुप्ता, मंजीत सिंह, सुरेन्द्र अरोड़ा, आलोक मित्तल, एस.पी. चौहान, विक्रांत कुमार सहित अनेक उद्यमी उपस्थित रहे।