Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

शीत लहर के चलते जिलाधिकारी ने बांटे कंबल

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, कड़ाके की शीत लहर को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में जिला प्रशासन और रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में रात्रि भ्रमण के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कंबल वितरित किए गए।

अभियान का नेतृत्व जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने किया। रात्रि भ्रमण के दौरान सड़कों, फुटपाथों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर ठंड से प्रभावित लोगों को चिन्हित कर उन्हें कंबल प्रदान किए गए। इस अवसर पर रेडक्रॉस की सचिव डॉ. किरण गर्ग सहित संस्था के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे और उन्होंने जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित करने में सक्रिय सहयोग किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी गरीब, बेसहारा या असहाय व्यक्ति को ठंड से परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रात्रि भ्रमण और कंबल वितरण का यह अभियान लगातार जारी रखा जाए।

रेडक्रॉस सदस्यों ने भी मानव सेवा को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना सभी का सामाजिक दायित्व है। जिला प्रशासन और रेडक्रॉस द्वारा किए गए इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की।