Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

संदीप त्यागी रसम बने नमामि गंगे, गंगा विचार मंच के प्रदेश मीडिया संयोजक

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना नमामि गंगे के अंतर्गत गंगा की स्वच्छता और संरक्षण के लिए कार्यरत गंगा विचार मंच में उत्तर प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। नमामि गंगे अभियान एवं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की प्रेरणा से गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक सी.पी. चौहान ने सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे संदीप त्यागी रसम को उत्तर प्रदेश का प्रदेश मीडिया संयोजक मनोनीत किया है। यह नियुक्ति दो वर्ष की अवधि के लिए की गई है।

संदीप त्यागी रसम लंबे समय से रचनात्मक अभियानों और सामाजिक आंदोलनों के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं और प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उनकी सक्रियता, संगठन क्षमता और जनसंपर्क को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति पत्र में नमामि गंगे परियोजना के मूल उद्देश्य—गंगा की निर्मलता और अविरलता के लिए जन भागीदारी को मजबूत करने—की अपेक्षा व्यक्त की गई है। इसके माध्यम से गंगा स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया है।

अपनी नियुक्ति पर संदीप त्यागी रसम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, नमामि गंगे अभियान से जुड़े केंद्रीय अधिकारियों, प्रदेश संयोजक सी.पी. चौहान, रवि कटारिया सहित अपने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे अपने दायित्व का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

संदीप त्यागी रसम ने संकल्प लिया कि वे मां गंगा की पवित्रता बनाए रखने के लिए जन भागीदारी, जन जागरण और सकारात्मक संवाद के माध्यम से हर संभव प्रयास करेंगे, ताकि नमामि गंगे अभियान को और अधिक मजबूती मिल सके।