Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

भारत रत्न चौधरी चरण सिंह चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, सुभाष युवा मोर्चा द्वारा आयोजित द्वितीय भारत रत्न चौधरी चरण सिंह चित्रकला प्रतियोगिता परमहंस पब्लिक स्कूल, सेक्टर-23 संजय नगर में संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ नरेंद्र चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के लगभग 170 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन कुल पांच वर्गों में किया गया।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस वी.के. पंवार ने कहा कि चित्रकला अभिव्यक्ति का अत्यंत सशक्त माध्यम है। इसके जरिए एक मौन व्यक्ति भी अपने विचार और भावनाएं व्यक्त कर सकता है। चित्रों के माध्यम से वह व्यक्ति भी विषय को समझ सकता है, जो सैद्धांतिक रूप से बातों को नहीं समझ पाता। आज चित्रकला के क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए उज्ज्वल भविष्य की अपार संभावनाएं हैं।

विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डॉ. लाल रत्नाकर ने कला और साहित्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कला का क्षेत्र विश्व पटल पर व्यावसायिक रूप से भी अत्यंत उपयोगी है। कई महान कलाकारों की पेंटिंग करोड़ों रुपये में बिकती हैं और किसी भी विषय पर कला के माध्यम से की गई अभिव्यक्ति अन्य साधनों की तुलना में अधिक प्रभावी होती है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुभाष युवा मोर्चा के संस्थापक सत्येंद्र यादव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस और चौधरी चरण सिंह के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों से प्रेरणा लेते हुए कठिन परिस्थितियों में भी ईमानदारी और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। डिप्टी मेयर प्रवीन चौधरी, अमरदत्त शर्मा, सुधीर चौधरी, नरेंद्र चौधरी, नरेंद्र नंदी, राजीव गौतम, वंदना चौधरी और एडवोकेट बबीता डगर ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता के प्रथम वर्ग (कक्षा 1 से 5) में रिया ने प्रथम, दिया वर्मा ने द्वितीय और अंशिका अरोड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय वर्ग (कक्षा 6 से 8) में शुभम भारती प्रथम, अर्जुन गिरी द्वितीय और उत्कर्ष कुमार तृतीय रहे। तृतीय वर्ग (कक्षा 9 एवं 10) में हर्ष प्रथम, शाहनवाज द्वितीय और नूपुर सैनी तृतीय स्थान पर रहीं। चतुर्थ वर्ग (कक्षा 11 एवं 12) में शोएब प्रथम, सोनल वर्मा द्वितीय और अंकुश तृतीय रहे। इसके अतिरिक्त ओपन वर्ग में भाग लेने वाले अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में दीपक वर्मा, मनोज शर्मा होदिया, राम गणेश यादव, ओमप्रकाश भोला, सुनील दत्त, शैलेंद्र श्रीवास्तव, निशांत त्यागी, जेपी यादव, आरती शुक्ला, सियाराम यादव, राजेंद्र गौतम, राजेंद्र यादव, शैलेंद्र भारती, अमृत चौधरी, रेखा चौधरी, रश्मि त्यागी, संजय श्रीवास्तव, ललन पांडे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।