Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

जिलास्तरीय बैंकिंग समन्वय एवं समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, दुर्गावती देवी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में जिलास्तरीय बैंकिंग समन्वय समिति (डीएलसीसी) एवं बैंकिंग समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य जिले में बैंकिंग गतिविधियों की समीक्षा करना तथा विकास योजनाओं में बैंकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

बैठक में अध्यक्ष द्वारा जनपद के सभी बैंकों को सरकारी विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग बढ़ाने के निर्देश दिए गए। अग्रणी जिला प्रबंधक बुद्ध राम ने सितम्बर तिमाही 2025 तक की बैंकिंग उपलब्धियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया, जिसमें विभिन्न बैंकों के कार्य निष्पादन की क्रमवार समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान साख-जमा अनुपात (सीडी रेशियो) पर विशेष ध्यान दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी जिला समन्वयकों को सीडी रेशियो बढ़ाने तथा लंबित ऋण प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिन बैंकों का साख-जमा अनुपात 60 प्रतिशत से कम पाया गया, उनके लिए आगामी तिमाही में बैंकवार रणनीति तैयार करने को कहा गया।

बैठक में राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पोटेंशियल लिंक्ड प्लान का शुभारंभ किया गया। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि, कृषि आधारित गतिविधियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, ग्रामीण अवसंरचना तथा अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में ऋण संभावनाओं का आकलन प्रस्तुत किया गया।

बैठक में जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तव, एलडीओ आरबीआई प्रतिभा इन्द्रोरिया, नाबार्ड डीडीएम कुमारी अलका, उप निदेशक उद्योग नाथ पासवान, विभिन्न बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधक, जिला समन्वयक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।