Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद बधिर महिला फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष चुनी गईं उमा डी सिंह

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद बधिर महिला फाउंडेशन के जिला स्तरीय चुनाव में उमा डी सिंह को निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया। यह चुनाव संस्था के राकेश मार्ग स्थित कार्यालय पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें पूरा पैनल निर्विरोध निर्वाचित हुआ। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता का परिचय दिया।

निर्वाचित पदाधिकारियों में चेयरमैन के पद पर पुष्प तेवतिया, अध्यक्ष उमा डी सिंह, उपाध्यक्ष आरती आर्य और विभूति को चुना गया। वहीं जर्नल सेक्रेटरी के रूप में अंजू बंसल, ज्वाइंट सेक्रेटरी सुनेना सिंह तथा कोषाध्यक्ष के पद पर गीता निर्विरोध निर्वाचित हुईं। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अंजू श्रीवास्तव और निशा जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि ईशा बंसल को संस्था का सलाहकार नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष पुष्पा तेवतिया और गाजियाबाद बधिर एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पार्षद नीरज गोयल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई टीम के नेतृत्व में संस्था बधिर महिलाओं के हितों के लिए और अधिक सशक्त रूप से कार्य करेगी।

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष उमा डी सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य मूक बधिर महिलाओं को समाज में सम्मान, न्याय और उनके अधिकार दिलाना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन के माध्यम से शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया, ताकि बधिर महिलाओं की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सके।