Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

हापुड़ स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर, 135 रक्तदाताओं ने किया निःस्वार्थ रक्तदान

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – हापुड़, मानव कल्याण की भावना को साकार करते हुए संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा हापुड़ ब्रांच के संत निरंकारी सत्संग भवन में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के दिव्य मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें मिशन के 135 श्रद्धालु भक्तों ने निःस्वार्थ भाव से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।

रक्त संग्रहण की व्यवस्था के लिए लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज मेरठ तथा गुरु तेग बहादुर अस्पताल दिल्ली के ब्लड बैंक की विशेषज्ञ टीम डॉक्टरों सहित मौके पर मौजूद रही। शिविर के दौरान सभी चिकित्सकीय मानकों का पालन किया गया और रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया गया।

इस अवसर पर प्यारे लाल शर्मा अस्पताल मेरठ के वरिष्ठ सलाहकार रविंद्र गोयल ने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे अनेक जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने समाज कल्याण के लिए संत निरंकारी मिशन की निरंतर सेवा भावना की सराहना की।

कार्यक्रम के समापन पर शिविर संयोजक उदयराज ने सभी गणमान्य अतिथियों, रक्तदाताओं, चिकित्सकों एवं उनकी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने जानकारी दी कि संत निरंकारी मिशन देशभर में रक्तदान के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। अब तक मिशन द्वारा 1833 रक्तदान शिविरों के माध्यम से लगभग 14 लाख 46 हजार 883 यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मिशन समाज उत्थान के लिए समय-समय पर विभिन्न परियोजनाएं संचालित कर निष्काम सेवा भाव से निरंतर कार्य कर रहा है, जो लोक कल्याण की भावना का सशक्त उदाहरण है।