यूपी – गाजियाबाद, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की चार बार की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देशानुसार संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा रवि जाटव को मंडल प्रभारी नियुक्त करते हुए जिला बुलंदशहर, जिला हापुड़ एवं जिला गाजियाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
लोनी विधानसभा प्रभारी अजीत जाटव ने रवि जाटव को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रवि जाटव एक कर्मठ, अनुभवी और जमीनी नेता हैं, जिनके नेतृत्व में तीनों जिलों में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उनके मार्गदर्शन में बहुजन समाज पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य तेज गति से होगा।
अजीत जाटव ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्व समाज के सम्मान और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। पार्टी की पहचान नीला झंडा और हाथी का निशान आज भी बहुजन समाज की आशा और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं।







