Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

कांग्रेस ने सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित कर पुण्यतिथि पर किया नमन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में देश के प्रथम गृहमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल देश की एकता और अखंडता के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा और आजादी के बाद सैकड़ों रियासतों का विलय कर भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की सरकार में गृहमंत्री के रूप में सरदार पटेल का कार्यकाल ऐतिहासिक और प्रेरणादायक रहा। आज ही के दिन 15 दिसंबर 1950 को उनका निधन हुआ था, लेकिन उनके विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अश्विनी त्यागी और राजाराम भारती ने भी सरदार पटेल के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन ईमानदारी, दृढ़ संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है, जिससे युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में सुरेंद्र शर्मा, अमित गोयल, एजाजू, राजीव शर्मा, आफाक अहमद सहित अन्य कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभी ने एक स्वर में उनके दिखाए मार्ग पर चलने और देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।