यूपी – गाजियाबाद, महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के अध्यक्ष वीर सिंह जाटव की अध्यक्षता में महानगर ब्लॉक प्रभारी एडवोकेट कमलेश कुमारी का जन्मदिन सोमवार 15 दिसंबर 2025 को महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय, घंटाघर कंपनी बाग, गाजियाबाद में हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे आयोजित किया गया, जिसमें केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी बाबूराम शर्मा ने किया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने एडवोकेट कमलेश कुमारी के संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, उपाध्यक्ष सूर्यकांत, उपाध्यक्ष इस्माइल खान, एडवोकेट चन्द्रपाल, प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग, उपाध्यक्ष आकांक्षा वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, महासचिव रविशंकर, पूर्व मंत्री दीपक कुमार तथा महानगर अध्यक्ष अनुसूचित विभाग आशीष कुमार प्रेमी प्रमुख रूप से शामिल रहे। वक्ताओं ने कहा कि एडवोकेट कमलेश कुमारी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में उनका योगदान सराहनीय है।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख नेताओं और पदाधिकारियों में महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, एडवोकेट कमलेश कुमारी, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, इस्माइल खान, हरीश गोयल, एडवोकेट चन्द्रपाल, प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग, महानगर अध्यक्ष अनुसूचित विभाग आशीष कुमार प्रेमी, सोनू जाटव, राजकुमार, बिजेंद्र जाटव, जिला उपाध्यक्ष सविता गौतम, महासचिव रविशंकर सूर्या, वरिष्ठ कांग्रेसी नवीन पोले, जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष गुप्ता, लज्जा यादव, महासचिव लक्ष्मी वर्मा, उपाध्यक्ष आकांक्षा वर्मा, मोहम्मद कासिम, बाबूराम शर्मा, राकेश कुमार, हीरालाल, महासचिव योगेश शर्मा और राकेश गुसाईं सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार इसी तरह एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करता रहेगा।







