Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

रॉबिंस एकेडमी का वार्षिक समारोह सम्पन्न, बच्चों ने दिखाई विविध प्रतिभाओं की झलक

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, रॉबिंस एकेडमी, मोरटी, राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत “विविधता की प्रतिभा” थीम पर भव्य वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजनगर एक्सटेंशन स्थित मधुबन बैंक्विट हॉल में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में छात्रों की बहुआयामी प्रतिभाओं ने अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रॉबिंस एकेडमी के अध्यक्ष सुभाष अरोड़ा ने बताया कि विद्यालय द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिला। कार्यक्रम की तैयारी के लिए लगभग दो माह तक विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास कराया गया।

समारोह में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में स्प्रिंग वैली पब्लिक स्कूल की चेयरमैन विजय कटीयाल, ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन राजीव गर्ग तथा सेक्रेटरी ज्योत्सना गर्ग उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम में रॉबिंस एकेडमी की प्रिंसिपल मीनाक्षी अरोड़ा, समस्त शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। ग्राम मोरटी से कपिल त्यागी, सोनू त्यागी, रोहित त्यागी तथा महामाई जनकल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष ललित कुमार दीक्षित भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत पंजाबी भांगड़ा, स्वागत नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को खूब रिझाया। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सभागार गूंज उठा।

समारोह के अंत में अध्यक्ष सुभाष अरोड़ा ने अतिथियों, अभिभावकों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ज्ञान ऐसा धन है, जो कभी समाप्त नहीं होता। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ किया गया।