Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन का लाइव प्रसारण देख कार्यकर्ताओं में उत्साह

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin


यूपी – गाजियाबाद, भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत रविवार, 14 दिसंबर 2025 को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण महानगर कार्यालय, नेहरू नगर, गाजियाबाद में आयोजित किया गया। जैसे ही निर्वाचन की औपचारिक घोषणा हुई, कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरे वातावरण में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

लाइव प्रसारण के उपरांत कार्यकर्ताओं ने मिठाइयाँ वितरित कर और ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ खुशी का इज़हार किया। भाजपा के झंडों और नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन पर्व के महत्व पर भी चर्चा की गई और इसे पार्टी के लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक बताया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के आह्वान पर किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की ताकत उसकी अनुशासित संगठनात्मक संरचना और समर्पित कार्यकर्ता हैं।

कार्यक्रम में पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, बॉबी त्यागी, गुंजन शर्मा, प्रदीप चौधरी, कामेश्वर त्यागी, सुरेंद्र नागर, ललित कश्यप, सुभाष शर्मा, अनीता शर्मा, ऋचा भदौरिया, अमृता सिंह, हाजी जमालुद्दीन, बलराम रावल, विनोद कसाना, अमित रंजन, सचिन डेढ़ा, पंकज भारद्वाज, गौरव चोपड़ा, नवनीत मित्तल, पार्षद अमित त्यागी, जय नंद शर्मा, राजन बाल्मीकि, वीरेंद्र सारस्वत, अमित प्रताप, प्रवीण भाटी, ओपी अग्रवाल, विष्णु शर्मा, उत्तम कुमार सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।